मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kedarnath Yatra halted for three hours Gangotri-Yamunotri-Badrinath highway disrupted Heavy rain warning in Ru

बारिश के कारण शुरू हुई दुश्वारियां रुक नहीं रही हैं। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बाधित रहे। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 79 सड़कें बंद हैं।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे में पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आ गया। इस कारण करीब तीन घंटे तक यात्रा बंद रही। इस दौरान यात्रियों को गौरीकुंड में ही रोका गया, जबकि केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू हो पाई। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह करीब दो घंटे यातायात बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद पड़ा है। भटवाड़ी के पपड़गाड के पास गंगोत्री हाईवे का करीब 25 मीटर हिस्सा एक बार फिर धंस गया, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही बंद रही।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जनपद में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पर्वतीय जनपदों में तेज बारिश होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand