इस देव दीपावली पर काशी के घाटों पर कई तरह की झाकियां सजेंगी। काशी के तीन घाट अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित होंगे। वहीं रतन टाटा को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही 221 स्थानों पर 21 लाख दीप जलेंगे। 

Dev Deepawali 2024  tableaus ranging from women empowerment to de-addiction decorated on Ghats

देव दीपावली पर घाटों पर कई तरह की झांकियां दिखेंगी। नारी सशक्तीकरण से लेकर नशामुक्ति तक की झांकी दिखेगी। काशी को सहेजने में अहम योगदान देने वाली अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जंयती वर्ष पर तीन घाटों पर उनकी वीरगाथा की झांकी सजेगी। दीपों से रतन टाटा को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। घाटों, कुंडों, तालाबों पर काशी की संस्थाओं की ओर से 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। देव दीपावली एवं आरती महासमिति के अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त और उपाध्यक्ष पं. गंगाधर उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि इस बार जाति पंथ अनेक, हम सनातनी एक की थीम पर देव दीपावली मनाई जाएगी। गंगा घाट, वरुणा, गोमती के तटों के अलावा कुंड, तालाबों सहित 221 से अधिक स्थानों पर कुल 21 लाख दीप जलाए जाएंगे। इसमें समिति से जुड़ी 70 से अधिक संस्थाएं 12 लाख दीप जलाएंगी। बाकी प्रशासन की ओर से जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी संस्थाएं घाटों की अलग-अलग थीम बनाकर दीप जलाएंगी। अहिल्याबाई, पंचगंगा व मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होल्कर की झांकी सजाकर दीप जलाए जाएंगे। राजघाट सहित आसपास के घाटों पर गायत्री माता, नशा मुक्ति, नारी सशक्तीकरण आदि का संदेश दिया जाएगा। जबकि भोषले घाट पर दीप जलाकर रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand