शहर के प्रसिद्ध श्रीरघुनाथजी मंदिर में चार दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 19 को सुंदरकांड के पाठ से चार दिवसीय उत्सव का आयोजन होगा। वहीं, 22 को सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में जम्मू शहर में उत्सव की तैयारियां चल रही हैं। शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जैसे बावे वाली माता मंदिर, श्रीरघुनाथजी मंदिर, शिव मंदिर आदि अन्य मंदिरों में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले मंदिरों में सफाई अभियान भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसके अलावा कई संगठनों ने भी लोगों से इस दिन को दिवाली की तरह मनाने का आह्वान किया है। शहर के प्रसिद्ध श्रीरघुनाथजी मंदिर में चार दिवसीय भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। 19 को सुंदरकांड के पाठ से चार दिवसीय उत्सव का आयोजन होगा।