चैत्र नवरात्र मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र देवी दुर्गा की आराधना का महापर्व है। कलश स्थापना का सबसे अच्छा मुहूर्त 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यह अभिजीत मुहूर्त है तो तो कलश स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ है। अकृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7.32 से 5.06 तक रहेगा। कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ होता है। इस समय वैधृति योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में घटस्थापना, पूजा का संकल्प लेना, मंत्रों का जाप करना शुभ फलदायी होता है।