प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।
भले ही इस सीजन अभी तक बारिश या बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को मैदान से लेकर पहाड़ तक शीत दिवस होने के साथ ही सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का अधिकतम तापमान छह डिग्री कमी के साथ 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। उधर आज (शनिवार) से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी।
क्या है शीत दिवस
शीत दिवस तापमान के 10 डिग्री से कम हो जाने और अधिकतम तापमान के मौसम के सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर जाने की बाद होता है। वहीं, अधिकतम तापमान के 6.5 डिग्री और इससे अधिक नीचे गिर जाने के बाद गंभीर शीत दिवस होता है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज से अगले चार दिन तक शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार जिले में 16 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ सर्द हवाएं चलने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज (शनिवार) हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जिलों में गंभीर शीत लहर होने के आसार हैं। जबकि देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया। इन जिलों के भी कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति रहेगी।