गोवा सरकार के संयुक्त सचिव त्रुशार हंसमुख और प्रियंका भट्ट की शादी परमार्थ निकेतन में संपन्न हुई। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन उत्तराखंड डेस्टिनेशन वेडिंग का केंद्र बनकर उभर रहा है।

परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव का शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आश्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत अपने परिजनों के साथ पहुंचे। गंगा घाट पर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और मुख्यमंत्री के सानिध्य में नव दंपती ने सात फेरे लिए। नव दंपती को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजा। सोमवार को परमार्थ निकेतन में गोवा सरकार के संयुक्त सचिव त्रुशार हंसमुख और प्रियंका भट्ट की शादी संपन्न हुई। प्रियंका भट्ट उत्तराखंड मूल की हैं। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि परमार्थ निकेतन में गंगा, गोवा और गुजरात का अद्भुत संगम हुआ है। नव दंपती ने गोवा तट छोड़ गंगा तट पर विवाह संस्कार संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand