गैस संकट के बीच एजेंसियों पर सिलिंडर बुकिंग के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। सर्वर की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी के बीच ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब रजिस्टर में एंट्री कर ग्राहकों की बुकिंग दर्ज की जा रही है, जिससे उन्हें सिलेंडर मिलने में राहत मिलेगी।

LPG Booking Issues: Gas Agencies Start Offline Booking in Govardhan

पूरे प्रदेश में जहां लोग एलपीजी सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं जगह-जगह गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने या फोन नंबर न मिलने से बुकिंग नहीं हो पा रही। इस अफरा-तफरी के बीच जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और गैस एजेंसियों को ऑफलाइन बुकिंग की अनुमति दी है। 

गोवर्धन में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। लेकिन ऊपर से आदेश है कि केवल बुकिंग वाले ग्राहकों को ही सिलेंडर दिए जाएं। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, इसलिए अब एजेंसियां ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग दर्ज कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

सोरन गैस एजेंसी गोवर्धन के संचालक विवेक कुंतल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से सर्वर की समस्या के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। आने वाले दो-चार दिनों में यह समस्या दूर हो जाएगी। तब तक ग्राहकों की सुविधा के लिए हमने ऑफलाइन रजिस्टर में बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब लोगों को सिलिंडर मिलने में परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand