हरिद्वार 26 मई 2025 संपूर्ण विश्व में धर्म की अलख जगाने हेतु संकल्प बध्द गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़ा अखाड़े के अध्यक्ष परम पूज्य श्री संजीवन नाथ महाराज तथा अखाड़े के सभी वंदनीय महामंडलेश्वरो तथा पदाधिकारी के पावन सानिध्य में दक्षिण भारत में परम वंदनीय तपस्वी ज्ञान मूर्ति ,ब्रह्म ज्ञानी, सतगुरु देव श्री ताज नाथ जी महाराज तथा सतगुरु पठाधीश्वर डॉ साई राम महाराज के पावन मार्गदर्शन में दक्षिण भारत सनातन की अखंड ज्योत जलाने चले हैं। ऐसे पावन संतों का पावन मार्गदर्शन संपूर्ण विश्व में अखाड़े को स्थापित करने का पावन कार्य दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है। हरिद्वार में हाल ही में चार महामंडलेश्वर बनाये जाने का पावन कार्य अखाड़े के संत महापुरुषों के पावन सानिध्य में पूर्ण होने की दिशा की और गतिमान है ।अखाड़े के अध्यक्ष श्री संजीवन नाथ महाराज ने कहा सोमवती अमावस्या का महापर्व संपूर्ण विश्व के भक्तों को दिव्यता ,तथा पावनता प्रदान करता है सोमवती अमावस्या के महा पर्व पर मां गंगा में स्नान करने से मनुष्य के जन्मों जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं ,और उसका तन और मन दोनों पावन हो जाते हैं।