गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े द्वारा , उत्तराखंड की विशाल 1100 सौ गाय माता के पालन पोषण की क्षमता वाली गौशाला स्थापित करने का कार्य प्रगति की ओर अग्रसर, हरिद्वार 11 अप्रैल 2025 गुरु श्री गोरखनाथ अलख अखाड़े के तत्वाधान में गौ माता के संरक्षण हेतु 1100सौ गाय से भी अधिक क्षमता वाली गौशाला का निर्माण अखाड़े की नाथ गो माता सुरक्षा सेना के राष्ट्रीय योजना मंत्री महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अजय गिरी विमलानंद जी महाराज के पावन सानिध्य तथा संरक्षण में यथा शीघ्र लोकार्पित होने की दिशा की ओर अग्रसर है। अखाड़े के अध्यक्ष सभापति श्री संजीवन नाथ जी महाराज ने बताया गाय माता के उदर में सृष्टि के सभी देवी देवताओं का वास है। हमारे धर्म उदासीनता के चलते गाय माता को लोग खुला छोड़ देते हैं ,जो चोटिल हो जाती है बीमार हो जाती है, घायल हो जाती है ,ऐसी सभी गाय माता का संरक्षण हमारे अखाड़े द्वारा स्थापित गौशाला में किया जायेगा। महामंडलेश्वर परम पूज्य श्री अनिल कृष्ण महाराज ने कहा हमारा उद्देश्य गाय माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देना, गाय माता की रक्षा व सुरक्षा करना ,गौ सेवकों को निशुल्क सहायता, गौ ह्त्या रोकना आदि अनेक कार्य अखाड़े की गौशाला द्वारा संचालित किये जायेंगे। आज भारत को देश में गौ माता के संरक्षण हेतु ,गो पुत्रों की परम आवश्यकता है ,जो धरती पर साक्षात देवत्व लेकर उतरी गाय माता का संरक्षण तथा रक्षा कर सके ,ताकि दूसरे धर्म के लोग हमारी पूजनीय वंदनीय गाय माता को पुत्र की तरह रक्षित कर सके।