दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मथुरा पहुंचीं। यहां गिरिराज जी की शरण में पूजा-अर्चना करने के बाद परिक्रमा शुरू की। इस दाैरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद रही।

Delhi Chief Minister Rekha Gupta Govardhan Parikrama

मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की तलहटी में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गोवर्धन पहुंचकर प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे पहले ब्रज वसुंधरा रिसॉर्ट पहुंचीं। उन्होंने राधेश्याम सेवा सदन से पैदल परिक्रमा प्रारंभ की। 

दानघाटी मंदिर में गिरिराज प्रभु की पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद उन्होंने गिरिराज जी की 21 किलोमीटर परिक्रमा शुरू की। उन्होंने लोगों से कहा कि गिरिराज जी की परिक्रमा आत्मा को शांति और मन को ऊर्जा देती है। यह यात्रा लोक और संस्कृति से जुड़ने का एक माध्यम है। हम सबको मिलकर अपनी आस्था और प्रकृति दोनों की रक्षा करनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand