खटीमा। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आठ नवंबर को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में हजारों महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में ढोल नगाड़ों के छोलिया दल के कलाकार भी शामिल हुए। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई। आठ नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजन, हवन यज्ञ के बाद मूर्ति अनावरण करेंगे।