मुख्यमंत्री के वार्ता के बाद माने महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज – बोले डैमकोठी की पहली बैठक में सभी अखाड़ों ने किया है वादा – अर्ध कुंभ को कुंभ के रूप में भव्य दिव्य और व्यवस्थित रूप से मनाएंगे – श्रीमहंत ने कहा राशियों के गोचर नक्षत्र और तमाम संयोग के बाद कुंभ अर्धकुंभ का अनुष्ठान किया जाता है – उन्होंने विश्वास दिलाया सभी अखाड़ों के साथ इस आयोजन को पारंपरिक तरीके से पूर्ण किया जाएगा – बताया जा रहा है कि उनकी नाराजगी को लेकर देर रात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वार्ता की जिसके बाद श्रीमहंत ने बृहस्पतिवार की सुबह प्रेस वार्ता बुलाकर आयोजन को पूर्ण समर्थन की घोषणा किया ।