महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान रविवार को आठ लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। 

महाशिवरात्रि पर रविवार की देर रात तक आठ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। तीन बजे मंगला आरती के बाद जब कपाट खुले तो शाम आठ बजे तक हर सेकंड 10 से 12 भक्तों ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं की यह संख्या पिछले साल से कम रही। 2025 में महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते महाशिवरात्रि पर विश्वनाथ मंदिर में 45 घंटे में ही 12 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand