Holi Holika Dahan 2024 Know Bhadra Timing and Holika Pujan and Dhhan Shubh Muhurath Uttarahand news in Hindi

इस साल होली पर कई महायोग हैं जो इस पर्व को और ज्यादा खास बना रहे हैं। ज्योतिषों का मानना है कि महायोग में होली पड़ना बेहद शुभकारी है। सभी के लिए यह मंगलकारी होगा। विधि-विधान से होली पर पूजा-अर्चना करें। ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि होलिका दहन का पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग, धन शक्ति योग, त्रिग्राही योग पड़ रहे हैं। इसके अलावा शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि पर विराजमान रहेंगे। बुध आदित्य योग मीन राशि और राहु पर विराजमान रहेंगे। प्रतिपदा को रंग वाली होली खेली जाएगी। यह 25 मार्च को होली पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि होली पर पड़ रहे यह महायोग बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। संतान के लिए अच्छे होंगे। घर में सुख-समृद्धि आएगी। 24 मार्च रविवार को पूर्णिमा 9.56 से आरंभ होकर 25 मार्च सोमवार दोपहर 12.30 तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा केवल 24 मार्च को ही है इसलिए होलिका दहन 24 मार्च को ही किया जाना शास्त्र सम्मत है। उस दिन भद्रा 9.56 से 23.14 तक रहेगी। होलिका दहन 23 बजकर 14 मिनट से अर्द्धरात्रि (निशीथ) तक किया जाना उचित रहेगा। वहीं, होलिका पूजा पूरा दिन की जा सकती है। हालांकि भद्रा से पहले की जाए तो ज्यादा शुभकारी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand