महामंडलेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि हम लोगों की  पहले दिन से ही एकात्मता, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और एकात्मकता की भावना थी। जीव जगत, जगत आत्मा और परमात्मा सब एक ही है।

Khandwa News: RSS chief Mohan Bhagwat reached Omkareshwar and inspected Adiguru Shankaracharya Project

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत पहुंचे। उन्होंने ॐकार पर्वत पर आकार ले रही निर्माणाधीन आदिगुरु शंकराचार्य की स्टेच्यू ऑफ वननेस की प्रतिमा का अवलोकन किया। साथ ही एकात्मकता के इस प्रोजेक्ट के विषय में वहां मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों से जानकारी भी ली। इसके बाद संघ प्रमुख ओंकारेश्वर के बिल्लोरा स्थित श्रीश्री आश्रम पहुंचे, जहां उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई थी। आज वे मालवा और मध्य प्रांत के पदाधिकारीयों की बैठक भी लेंगे।

संघ प्रमुख दे गए मंगल कामना का आशीर्वाद
महामंडलेश्वर पुरी महाराज ने बताया कि हम लोगों की  पहले दिन से ही एकात्मता, सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और एकात्मकता की भावना थी। जीव जगत, जगत आत्मा और परमात्मा सब एक ही है। यह सूत्र यहां से पूरे विश्व का कल्याण करेगा, इसी मंगल कामना का वह हमें आशीर्वाद देकर गए हैं। हम लोग उनके वचनों से अभिभूत हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand