ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर गंगा सेवा रक्षा दल नगर सुधार समिति की ओर से त्रिवेणी घाट पर गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया।
समिति के आह्वान पर कार्यकर्ता, संत, महात्मा, मातृशक्ति त्रिवेणी घाट पर एकत्रित हुए। समिति के अध्यक्ष पं. नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों पर आक्रमण कर पहलगाम की घटना का बदला ऑपरेशन सिंदूर चलाकर लिया है। फौजी हमारे देश की शान हैं। भारतवर्ष की उन्नति, शांति, प्रगति, विजय श्री के लिए मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया।
कहा कि हम देश की उन्नति के लिए देश के साथ तन, मन और धन से समर्पित हैं।