अब नगर निगम के सफाई कर्मचारी एक ही रंग की वर्दी में नजर आएंगे। सफाई निरीक्षक और कर्मचारी की अलग-अलग रंग की वर्दी तैयार कराने के बाद वितरण शुरू कर दिया गया है। वर्दी पहनकर ही कर्मचारियों को ड्यूटी करनी होगी। पहले चरण में स्थायी और अगले चरण में संविदा और अन्य कर्मचारियों को भी वर्दी देने की योजना बनाई गई है।

नगर निगम में करीब 450 स्थायी कर्मचारी हैं। जबकि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के साथ ही संविदा के मिलाकर करीब 700 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। अभी तक सामान्य कपड़ों में ही सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर और कर्मचारी ड्यूटी स्थलों पर पहुंचकर कार्य करते थे। जिसको देखते हुए नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के लिए एक ही रंग की वर्दी का नियम बनाया।

पहले चरण में सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर के साथ स्थायी कर्मचारियों को वर्दी दी जा रही है। सफाई कर्मचारी मेहरुन रंग की टी शर्ट पैंट पहनकर ड्यूटी करेंगे। जबकि सफाई निरीक्षक सफेद रंग की टी शर्ट और खाकी रंग की पेंट में ड्यूटी करेंगे।
मेले में व्यवस्था संभालेंगे 600 कर्मचारी
कांवड़ मेले के लिए फिलहाल 600 कर्मचारियों को रखा जाएगा। जिसमें कुछ कर्मचारियों की भर्ती कर मेला क्षेत्र में तैनाती कर दी गई। जबकि एक या दो दिन के अंदर अन्य कर्मचारियों को भी रख दिया जाएगा।
सफाई निरीक्षक और कर्मचारी अब ड्रेस पहनकर ही ड्यूटी करेंगे। ड्रेस बनवाने के बाद कर्मचारियों को दे दी गई है। जल्द अन्य कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस का नियम बनाया जाएगा।

By Tarun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand