ऋषिकेश। चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। शुक्रवार को पंजीकरण काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। सुबह सात बजे से ही काउंटर पर भीड़ नजर आई। जबकि अन्य दिनों में कुछ घंटे पंजीकरण के बाद काउंटरों पर सन्नाटा पसरा रहता था। शुक्रवार को शाम पांच बजे तक 10,262 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करा दिया था। इन तीर्थयात्रियों में 2998 तीर्थयात्री बदरीनाथ, 3044 तीर्थयात्री केदारनाथ, 2120 तीर्थयात्री गंगोत्री, 2100 तीर्थयात्री यमुनोत्री को रवाना हुए। ट्रांजिट कैंप में लगाए गए जर्मन हैंगर और टेंट के नीचे तीर्थयात्रियों की भीड़ दिखी। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा प्रशासन की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand