रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत के डौरब गांव में भागवत कथा सुनने बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। बजोल, बमस्यूं, पातली, टूनाकोट, मंडलकोट, तिपोला, सुखोली, भुजान सहित अन्य हिस्सों से भक्त कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा व्यास तुलसी प्रसाद सती और दिनेश गौड़ ने कहा कि ईश्वर कण-कण में विराजमान है जो सच्चे मन से भागवत कथा का श्रवण करते हैं, उनके कष्ट दूर होते हैं। सत्य के मार्ग पर चलने वाले की ईश्वर मदद करता है। इस दौरान भजन-कीर्तनों का भी आयोजन हुआ। यजमान नारायण दत्त जोशी ने कहा कि 28 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा।