अल्मोड़ा के घाटी मे पड़ा पाला और कोहरा। संवाद

अल्मोड़ा। जिले के घाटी वाले इलाकों में पाला गिरने से तापमान तेजी से नीचे गिरा है। एक दिन बाद ही तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। बुधवार को जिले के कोसी, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला, जाखनदेवी सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने के साथ जमकर पाला गिरा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 16 जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया। दोपहर बाद कोहरा छंटने के बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand