रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण किया साथ ही दोनों नेताओं ने दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। देखें सभी अपडेट्स:

लोकार्पण व अनावरण कार्यक्रम के बाद दक्षिण भारत से आये कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सीएम योगी व वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जिन प्रतिमाओं का अनावरण किया उनमें संत श्री पुरंदर दास, श्री त्यागराज और श्री अरुणाचल कवि की प्रतिमा है।
दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का किया अनावरण
रामनगरी अयोध्या आज फिर एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नगर में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।
बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुंड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुंड की महत्ता विभिन्न शास्त्रों में बताई गई है।
बृहस्पति कुंड अब दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हैं। उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक मानी जा रही हैं।
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनेगी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण करेंगी। इस दौरान दोनों नेता दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का भी अनावरण करेंगे।