अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है। इधर, उससे पांच गुना बड़े आकार का राम मंदिर बिहार के पूर्वी चंपारण में तैयार हो रहा है। इस मंदिर में 108 फीट ऊंचे पांच शिखर होंगे। कवर के अंदर तेजी से निर्माण चल रहा है।

दुनिया का सबसे बड़ा राम मंदिर बिहार के चंपारण में बन रहा है। यह मंदिर अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर से पांच गुना बड़ा होगा। इसका नाम विराट रामायण मंदिर है। 2025 के आखिरी माह तक यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इतना ही नहीं इसी विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग का भी निर्माण हो रहा। मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand