अयोध्या की रामलीला न सिर्फ भारत में देखी और पसंद की जा रही है बल्कि विदेश में भी इसे लोग देख और पसंद कर रहे हैं। ऑनलाइन रामलीला देखने के मामले में रिकॉर्ड स्थापित हुआ है।

श्रीराम प्रेक्षागृह में फिल्मी कलाकार श्रीराम की गाथा को अपनी अदाकारी से जीवंत करने में जुटे हैं। फिल्मी रामलीला देश-विदेश के रामभक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है, इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है। आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। तीन दिनों में ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 41 करोड़ दर्शकों ने रामलीला देखी और रिकॉर्ड बना दिया। दुनिया के 40 देशों में 26 भाषाओं में इसका प्रसारण हो रहा है।