श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा की।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में काम कर रही सभी क्रेन हटा दी जाएंगी। इसके बाद परकोटा के उत्तर व पूर्व दिशा में जो काम छोड़ दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम दरबार की मूर्ति अक्षय तृतीया पर मंदिर में स्थापित कर दी जाएगी। परिसर में स्थापित होने वाली सभी मूर्तियां अप्रैल के अंत तक आयोध्या पहुंच जाएंगी।
जून में अच्छा मुहूर्त देखकर सभी मूर्तियों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। परिसर में कुल 18 मूर्तियां स्थापित होंगी। परिसर में बन रहे चार द्वारों के नामकरण पर विचार किया जा रहा है। इसमें भारत की आध्यात्मिक एकात्मता के दर्शन होंगे।