आपके पास अगर कोई अंजान नंबर से वीडियो कॉल आती है तो सावधान हो जाएं। आपने अगर कॉल उठाई तो आप भी सेक्सटॉर्शन का शिकार हो सकते हैं। राजधानी में एक महिला को साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल के जरिये सेक्सटॉर्शन में फंसाया है।
साइबर अपराधी अश्लील वीडियो के साथ आपके फोटो जोड़कर आपको बदनाम करने के नाम पर डराएंगे, धमकाएंगे। कभी पुलिस अधिकारी बनकर जेल भेजने की धमकी देंगे। ऐसे में हो सकता है कि इस झमेले से बचने के लिए आप अपनी गाढ़ी कमाई इन अपराधियों के
एक महिला को साइबर अपराधियों ने वीडियो कॉल के जरिये सेक्सटॉर्शन में फंसा लिया। महिला को वीडियो कॉल के जरिए अश्लील क्लिप दिखाई गई। इसके बाद उसे जांच और जेल भेजने के नाम पर डराया धमकाया गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर साइबर थाने की जांच के बाद डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि गत 24 जनवरी को उन्हें एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया था। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो कॉल करने वाला फोन पर अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उस पर अश्लील वीडियो चलाई गई। यह सब देखकर महिला ने फोन काट दिया। इसके दो दिन बाद उसके पास दोबारा एक कॉल आई, जिसमें कहा गया कि उसके पास महिला की अश्लील वीडियो है।
उन्हें मुकदमे का डर दिखाया गया। जांच के नाम पर भी डराया गया। महिला का कहना है कि उन्हें तकरीबन 10 से 12 अलग-अलग नंबरों से फोन किया गया। कभी मैसेज भेजे गए तो कभी वीडियो के जरिये परेशान किया गया। जांच खत्म करने के नाम पर उससे रुपयों की मांग भी की गई। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इन सभी नंबरों की जांच करानी शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को सात मोबाइल नंबर दिए हैं।