भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिल के तेल की कलश शोभा यात्रा मुनि की रेती से ब्रह्मपुरी स्थित रामतपस्थली आश्रम के लिए रवाना हुई। आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तेल कलश का स्वागत किया गया। करीब एक घंटे के बाद यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हो गई। शनिवार को मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न मंदिर में श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन किया। गुरुवार को ऋषिकेश में प्रवास के बाद शुक्रवार को तेल कलश यात्रा रात्रि प्रवास के लिए मुनि की रेती के शत्रुघ्न मंदिर पहुंची थी। शनिवार सुबह शत्रुघ्न मंदिर में श्रद्धालुओं ने तेल कलश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद यात्रा ब्रह्मपुरी स्थित रामतपस्थली आश्रम पहुंची। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास और संतों ने यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं ने कलश के दर्शन किए। आश्रम में करीब एक घंटे रुकने के बाद कलश यात्रा श्रीनगर के लिए रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand