महाशिवरात्रि को लेकर दून में मंदिरों की भव्य रूप से सजावट की जा रही है। वहीं मंदिरों में हरिद्वार से गंगाजल मंगाया गया है, जो भक्तों को वितरित किया जाएगा। आठ मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिरों के साथ ही आसपास के क्षेत्र को भी सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर शहरभर के मंदिरों में पूजा पाठ के साथ ही भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। शहर के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियों को अब अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। यहां टपकेश्वर मंदिर के साथ ही आसपास भव्य सजावट की जा रही है। यहां महाशिवरात्रि पर भगवान टपकेश्वर महादेव का भव्य शृंगार किया जाएगा। इसके अलावा केसर युक्त दूध अर्पित किया जाएगा। वहीं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारी की जा रही है। यहां भक्तों के लिए हरिद्वार से गंगाजल मंगाया गया है। इसके साथ ही मंदिर में 2100 दीयों की रंगोली सजाई जाएगी।

केसर युक्त दुध का लगेगा भोग

शहर के मंदिरों में महाशिवरात्रि पर केसर युक्त दूध का भोग लगाया जाएगा। इसके साथ ही दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा। टपकेश्वर महादेव मंदिर में 5100 लीटर केसर युक्त दूध का भोग लगाया जाएगा। वहीं पृथ्वीनाथ मंदिर में पांच सौ लीटर दूध का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand