दक्षिणी दिल्ली के भाटी माइंस, संजय कॉलोनी क्षेत्र में सिद्ध महाबली योग अखाड़ा परिवार की तरफ से पहला कन्या विवाह करवाया गया। कन्या परिवार को विवाह के लिए 5 लाख रुपए का सहयोग दिया गया। ऐसी पहली वैवस्था का सुभारंभ अखाड़े के प्रमुख और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी धनेश्वर गिरी जी महाराज द्वारा किया गया। पूरे भाटी क्षेत्र में लोगो के बीच उत्साह और विश्वास देखने को मिला। पूरे देश में इस प्रकार पहली वैवस्था को सफल बनाने का महाराज जी का संकल्प को साकार होते देखा गया। देश के सभी हिस्सों से लोगो के जुड़ने का भरी जोश देखा जा रहा है। गरीब, पिछड़े एवम जरूरतमंद परिवारों के लिए अखाड़े की सभी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। सिद्ध महाबली योग अखाड़ा से जुड़े सभी पदाधिकारियों में भी भारी जोश देखने को मिला। महाराज जी ने बताया कि असली राम राज्य की स्थापना की परिकल्पना तभी सफल होगी जब हर क्षेत्र का आखिरी परिवार भी चिंता मुक्त होकर जिए। उसको भरोसा होना चाहिए की उसके पीछे एक परिवार और एक वैवस्था का संरक्षण है। संगठित परिवार, खुशियां अपार के संदेश से सभी परिवारों को एक दूसरे के साथ जोड़ने की अपील महाराज जी द्वारा की गई। कन्याओं, युवाओं , महिलाओं, बुजुर्गो को सिद्ध महाबली योग अखाड़ा की सभी सेवाओं का पूरा लाभ मिलेगा। सबको मिले स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार ऐसी सोच के साथ धनेश्वर गिरी जी महाराज पूरे देश में अखाड़े के माध्यम से सेवाए देने का संकल्प ले चुके हैं। युवा का विकास, महिला की सुरक्षा, स्वास्थ्य रक्षा एवम आपातकाल में जीवन रक्षा के लिए आर्थिक सहयोग भी देने की योजना अखाड़े के द्वारा संचालित की गई है। गरीब avam पिछड़े वर्ग के होनहार बच्चो को भी अखाड़ा की तरफ से पूरा संरक्षण दिया जायेगा। पुलिस, मिलिट्री, सीआरपीएफ, बीएसएफ आदि सेवाओं में भर्ती के लिए 100 दिन की फिजिकल ट्रेनिंग भी फ्री दी जाएगी। निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन रक्षक सेवाएं, बुजुर्गो के लिए सेवाएं भी दी जाएंगी। समाज को सुरक्षित और सक्षम बनाने के लिए अखाड़ा की तरफ से और भी अनेकों योजनाओं और कार्य चल रहा है। संगठित परिवार खुशियां अपार के संदेश के साथ स्वामी धनेश्वर गिरी जी महाराज ने देश के सभी परिवाओ को अखाड़े की सीईओ से जुड़ने की अपील की ।