बिजनौर। शहर में भगवान जगन्नाथ की 19वीं रथ यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ की मूर्ति रथ पर विराजमान रही। श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। शोभायात्रा में श्रद्धालु कीर्तन करते हुए आगे बढ़े। भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। शोभायात्रा में वृंदावन से आए राधा रमन प्रभु ने भगवान जगन्नाथ के बारे में बताया। कहा कि जो व्यक्ति भगवान के नाम का कीर्तन करता हुआ रथयात्रा में शामिल होता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जो भगवान के रथ का रसा खींचता है, वह पुनर्जन्म के बंधव से मुक्त हो जाता है। रविवार को शोभायात्रा अंटाघर से शुरू होकर शक्ति चौक, सिविल लाइन सहित मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला खत्रियन अड्डू वाला मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। यहां विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand