शीशमझाड़ी स्थित एक आश्रम में विरक्त वैष्णव मंडल समिति के पदाधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक में 2 फरवरी को आयोजित आद्य जगद्गुरु स्वामी रामानंदाचार्य जयंती महोत्सव की रुपरेखा पर चर्चा की गई। रविवार को महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें नगर क्षेत्र के व्यापारी, राजनीतिक दल और संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। डाॅ. स्वामी नारायण दास ने कहा कि 2 फरवरी को सर्व सद्भावना जागृत करने के उद्देश्य से जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की जयंती महोत्सव पर ऋषिकेश शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 500 वर्षों के बाद भगवान श्री रामलला के अपने पूर्व स्थान पर आना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशी में होने वाली शोभायात्रा में लोगों का बहुत उत्साह है। शोभायात्रा में संत, महात्मा, संस्कृत विद्यालयों के छात्र, नगर के गणमान्य लोग भाग लेंगे। शोभायात्रा सुबह 9 बजे श्री रामानंद आश्रम मायाकुंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आश्रम परिसर में समाप्त होगी। दोपहर 12 से 1 बजे तक संतों के प्रवचन और भंडारा आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand