लीज समाप्त होने पर रोपवे का संचालन बंद किया गया है। सरकार लीज बढ़ाती है तो तभी रोपवे का संचालन हो पाएगा।

Haridwar Mansa Devi temple ropeway closed lease ended Uttarakhand News in Hindi

मां मनसा देवी मंदिर की दर्शन यात्रा कराने वाले रोपवे का संचालन बंद हो गया है। रोपवे का संचालन कर रही कंपनी के अनुबंध की समय सीमा समाप्त होने से साल के पहले दिन लोगों को पैदल जाकर मंदिर में दर्शन करने पड़े। संचालन कर रही कंपनी का का कहना है कि अब संचालन तभी हो पाएगा, जब सरकार लीज बढ़ाएगी। विश्व प्रसिद्ध धर्मनगरी में मां मनसा देवी मंदिर और चंडी देवी मंदिर पर जाने के लिए रोप-वे का संचालन किया जाता है। रोप-वे से लोग आसानी से मंदिरों में दर्शन के लिए चले जाते हैं। इसमें खासकर महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और बुजुर्गाें को मंदिरों पर जाने में आसानी होती है। एक आंकड़े के अनुसार मनसा देवी मंदिर के लिए चलने वाले रोप-वे से रोजाना कम से कम दो हजार से लेकर सीजन में आठ हजार तक यात्री आते हैं। सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2023 तक रोपवे संचालन का अनुबंध बढ़ाया गया था, जो रविवार को पूरा हो गया। इससे नए साल पर मनसा देवी मंदिर पर रोप-वे से जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, रोप-वे का संचालन करने वाली उषा ब्रेको कंपनी के महाप्रबंधक मनोज डोबाल का कहना है कि समय बढ़ाने का निर्णय सरकार को करना है। सरकार की ओर से समय बढ़ाया तो तभी संचालन शुरू हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand