श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए संतों की ओर से निकाली गई अक्षत कलश शोभायात्रा का भीमगोड़ा में महामंडलेश्वर स्वामी राम मुनि के सानिध्य में स्वागत हुआ। अक्षत कलश यात्रा भीमगोड़ा से शुरू होकर निष्काम सेवा ट्रस्ट पहुंचकर संपन्न हुई।
स्वामी राम मुनि ने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर का उद्घाटन सभी के लिए सौभाग्य की बात है। आरएसएस के नेता रोहिताश ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर 500 साल बाद भव्य रूप लेगा। साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य भव्य मंदिर विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बनेगा। इस दौरान भाजपा नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, बलकेश राजौरिया, रवि कश्यप, तरुण नैयर, निवर्तमान पार्षद अनिल मिश्रा, सुनील सेठी, गर्वित गिरि, मुकेश पुरी, अतुल पासवान, विकल राठी, नीरू सैनी, प्रति गौड़ आदि मौजूद रहे।