महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन सोमवार को हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को कार्यक्रम के समापन में पहुंचना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वे नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता रखना सिखाती है तथा भारतीय संस्कृति विभेदकारी न होकर समावेशी है क्योंकि इसमें आत्मा को आधार माना है।
गुरुकुल कांगड़ी मात्र एक विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि यहां आत्मबोध की शिक्षा दी जाती है। इसलिए गुरुकुल पर बड़ी जिम्मेदार है। भारतीय संस्कृति के वैभव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति ने विश्व को नई दृष्टि दी है, क्योंकि इसने मानवता का दिव्यताकरण और दिव्यता का मानवीयकरण करने का कार्य किया है।