भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद रामलला को उनके भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां चल रही हैं। इस क्रम में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला का भव्य सिंहासन बनकर तैयार हो गया है। इसी सिंहासन प्रभु रामलला विराजमान होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भव्य मंदिर निर्माण की तस्वीर जारी…

Ayodhya Ramlala Virajman Singhasan

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु रामलला के उनके नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। तीन फेज में मंदिर का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा कराया जाएगा। इससे पहले प्रथम चरण के मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद 22 जनवरी को प्रभु रामलला को उनके भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान कर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण कार्य करा रही श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 22 जनवरी से पहले सभी व्यवस्था को दुरुस्त करने की योजना पर काम कर रहा है। मंदिर के गर्भगृह में रामलला के लिए एक भव्य सिंहासन बनाया गया है। वहीं, मंदिर के अंदर की दीवारों पर कलाकृतियों को गढ़ने का काम भी जारी है।

रामलला का सिंहासन 3 फीट ऊंचा और 8 फीट लंबा बनाया गया है। राम मंदिर के भूतल में लगे खंभों पर भगवान शंकर की मूर्तियां उकेरी गई हैं, जिनकी तस्वीरें मनमोहक हैं। मंदिर के हर कोने को आकर्षक नक्काशीदार पत्थरों से तैयार किया गया है। राम मंदिर के भीतर से आई नक्काशी की इन तस्वीरों ने लोगों को भाव-विहोर कर दिया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शिखर पर पांच मंडपों का निर्माण किया गया है। वहीं, प्राण- प्रतिष्ठा के लिए होने वाले अनुष्ठान को लेकर दो मंडप का निर्माण किया गया है। श्रराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट ने भव्य मंदिर की अनोखी तस्वीर जारी की है।

अयोध्या राम मंदिर के गर्भगृह का निर्माण पूरा हो चुका है। इसकी फिनिशिंग का काम चल रहा हे। इस बीच रामलला के सिंहासन को लेकर बातें सामने आई हैं। प्रभु रामलला संगरमरमर और सोने की प्लेट लगे सिंहासन पर विराजमान होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि यह सिंहासन राजस्थान के कारीगरों ने बनाया है। यह सिंहासन 25 दिसंबर तक अयोध्या पहुंच जाएगा। इस सिंहासन को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं, मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या को अलग लुक देने की योजना पर भी काम तेज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand