यमुनोत्री धाम की यात्रा पर तीर्थयात्रियों के भारी संख्या में उमड़ने से जाम की स्थिति बन रही है। शुक्रवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह जाम लगा रहा है, जिसके चलते तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित रही, जिसके बाद इस साल यात्रा में तीर्थयात्रियों का हुजूम उमड़ रहा है। इससे यमुनोत्री हाईवे पर जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। अब पैदल मार्ग पर भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद यमुनोत्री मंदिर तक जगह-जगह जाम लगा रहा है। धाम में महावीर पंवार व अनोज उनियाल ने बताया कि धाम में काली कमली, धर्मशाला, यमुना आश्रम से होते हुए रास्ते को वैकल्पिक रास्ते के रूप उपयोग करने की मांग की है। उन्होंने जाम की स्थिति से निपटने और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल बढ़ाने की भी जरूरत बताई।

By Tarun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand