नवरात्र के मौके पर विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन द्वारा अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। रोडवेज ने नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल के लिए प्रयागराज से हर आधे घंटे पर बसें चलाने को निर्णय लिया है। बसों का संचालन जीरोरोड बस स्टेशन से होगा। दो से दस अप्रैल की अवधि में हर रोज विभिन्न डिपो से कुल 170 बसों का संचालन किया जाएगा।विंध्याचल में नवरात्रि मेले को लेकर प्रयागराज रीजन की 105 एवं वाराणसी रीजन की कुल 65 बसों को लगाया जाएगा। वहां मेला के लिए रोडवेज ने एआरएम मिर्जापुर एसपी सिंह को मेला प्रभारी नियुक्त किया है। इसकेे अलावा वहां शिफ्ट वाइज तीन सहायक यातायात निरीक्षक की भी तैनाती रहेगी।जीरोरोड डिपो से सुबह चार बजे से ही बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। अगर यात्री बढ़ते हैं तो बसें रात भर आधे घंटे केे अंतराल पर चलती रहेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि बसों का संचालन दो अप्रैल से दस अप्रैल की अवधि में होगा। इस दौरान जीरोरोड बस स्टेशन पर केंद्र प्रभारी कल्पना तिवारी, महेश  नारायण आदि की शिफ्ट वाइज ड्यूटी रहेगी।

मार्ग वार होगा बसों का संचालन
मार्ग का नाम                             बसों की संख्या
मिर्जापुर-वाराणसी                        60
मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़            25
मिर्जापुर-प्रयागराज                        35
मिर्जापुर-धोरावल                        05
मिर्जापुर-राबर्टसगंज                    25
मिर्जापुर    -हनुमना                    05
प्रतापगढ़-प्रयागराज-विंध्याचल        05
लालगंज-प्रयागराज-विंध्याचल        05
बादशाहपुर-प्रयागराज-विंध्याचल        05

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand