मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये तक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को होली तथा दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था किया जाएगा।
कॉलेज जाने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।
5,000 करोड़ रुपये की लागत से अवंति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन शुरू किया जाएगा। पांच लाख महिला स्वयं सहायता समूह बनाई जाएंगी।
स्वयं सहायता समूह में काम करने वाली लगभग एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर एसएचजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एक लाख तक का ऋण न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
लोक सेवा आयोग सहित सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या को दोगुना किया जाएगा।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य सखियों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा, मिशन मोड पर प्रदान किया जाएगा।
पांच सौ करोड़ की लागत के साथ स्टेट टैलेंट सर्च एंड डेवलपमेंट स्कीम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत चुनी गई महिला एथलीटों को पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा।
एक हजार करोड़ की लागत के साथ मिशन पिंक टॉयलेट शुरू किया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थलों में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए पेंशन को बढ़ाकर 1,500 प्रतिमाह किया जाएगा।
तीन नई महिला बटालियन के नेटवर्क का विस्तार कर उसे दोगुना करते हुए महिलाओं की सुरक्षा और भी सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों के पास सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।