उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने प्रथमा से उत्तर मध्यमा तक की बोर्ड परीक्षा कराने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 26 मार्च से परीक्षाएं शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेंगी। जिले में संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए बनाया गया केंद्र पहले से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बना है। इससे मामला फंस गया है। अब केंद्र को बदलने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।जिले में पांच संस्कृत विद्यालय हैं। इसमें एक में कोई छात्र पंजीकृत नहीं है। चार विद्यालयों में प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक 167 छात्र पंजीकृत हैं। इनकी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले से महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ को केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। परिषद ने केंद्र स्वीकृत कर दिया और 26 मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसकी स्कीम भी जारी कर दी गई है।वहीं, यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में बनाए गए 66 केंद्रों में महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ भी शामिल है। दो बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक विद्यालय केंद्र बनने से पेंच फंस गया है।
परीक्षा किस प्रकार कराई जाएंगी, इसको लेकर समस्या पैदा हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव से बात हुई है। केंद्र बदलने के लिए दो दिन का समय है। किस विद्यालय को केंद्र बनाया जाएगा। इस पर विचार किया जा रहा है।