43 दिन में 3.48 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष 2020 में एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा से कपाट बंद होने तक चारधाम में लगभग 3.22 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।
कोविड महामारी के कारण इस साल चारधाम यात्रा देर से शुरू होने के बाद भी यात्रियों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मात्र 43 की दिन की यात्रा में 3.48 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने अब तक बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष एक जुलाई से शुरू हुई चारधाम यात्रा पांच महीने चल चली थी। इसमें लगभग 3.22 लाख तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए थे।
इस साल मई महीने में चारधामों के कपाट खुल गए थे। लेकिन कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए चारधामों में पुख्ता इंतजाम न होने के कारण हाइकोर्ट ने यात्रा संचालन पर रोक लगाई थी। प्रदेश सरकार ने फिर से चारधाम यात्रा खोलने के लिए प्रार्थना पत्र देकर कोर्ट से विशेष सुनवाई का आग्रह किया था।