भोपाल के MVM मैदान पर रावण दहन कार्यक्रम को बीच में छोड़कर कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा चले गए। मंच पर भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भाषण दे रहीं थी। प्रज्ञा ने कहा- कांग्रेस की भारत में जगह नहीं है। कांग्रेस के एक विधायक ने उनके बीमार होने पर उनके गुमशुदगी के पोस्ट लगवाए थे। ऐसे लोग विधायक बनने लायक नहीं है। इतना सुनना था कि विधायक पीसी शर्मा ने कुर्सी छोड़ दी। भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानें।

प्रज्ञा ठाकुर ने ये कहा

हम पीड़ित दूसरों की पीड़ा से भी होते हैं। इसलिए हम नहीं पूछेंगे, क्योंकि वे बीमार हैं। मानवीयता मत खो। संवेदना मत भूलो। पशु भी अपने बच्चे के मरने पर संवेदनशील हो जाता है। यह तो पशु से भी गए बीते हैं। बीमार को पहले प्रताड़ना दी। हम बीमार होते हैं, तो हमारे गुमशुदा के पोस्टर लगा देते हैं। शर्म देती हूं ऐसे लोगों को। यह तो विधायक बनने लायक नहीं हैं, लेकिन विधायक बनते हैं। अपने को हिंदू कहते हैं। संवेदनाहीन होते हैं। हमला करने वालों के मरने पर रोते हैं। शर्म आनी चाहिए ऐसे कांग्रेसियों को और शर्म आना चाहिए ऐसे देश द्रोहियों को। इनकी जगह भारत में नहीं है। भारत में सिर्फ राष्ट्रभक्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand