दशहरा पर रावण दहन का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर में मुख्य आयोजन नुमाइश मैदान के बजाय रामलीला मैदान परिसर में होगा। बेशक इस बार जुलूस प्रस्तावित नहीं है। फिर भी शहर में यातायात डायवर्ट किया गया है। बुधवार को फायर सर्विस की टीम के साथ सीओ व एसीएम ने तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को दशहरा /विजयदशमी मनाई जाएगी। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी विजयदशमी का जुलूस कोरोना महामारी के कारण नहीं निकला जाएगा। सांकेतिक रूप से रामलीला मैदान पर रावण दहन प्रस्तावित है। इस अवसर पर यातायात व्यवस्था का संचालन सुचारू रूप से कराए जाने के लिए शहर में आउटर/इनर डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन दोपहर तीन बजे से आयोजन समाप्त होने तक रहेगा। इससे पहले सीओ द्वितीय मोहसिन खान, सीएफओ विवेक शर्मा ने एसीएम संग वहां व्यवस्थाएं भी देखीं।

आउटर डायवर्जन
-दिल्ली-बुलंदशहर, आगरा-मथुरा, अतरौली-रामघाट, एटा-कानपुर व खैर-टप्प्ल की ओर से आने वाले रोडवेज सहित सभी प्रकार के वाहन शहर में प्रवेश नही करेंगे। यह वाहन बाईपास से गुजरेंगे।
-इनर डायवर्जन
-रावण दहन के समय रसलगंज चौराहे से रामलीला मैदान की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन रसलगंज चौराहे से डायवर्ट होकर अपने- अपने गंतव्य को जाएंगे।
– गांधीपार्क बस अड्डे से अचलताल की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को आगरा रोड मानिक चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
– कार्यक्रम के समय छर्रा पुल से अचलताल की तरफ समस्त प्रकार ऑटो/टेंपो/ ई-रिक्शा/छोटा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
– कार्यक्रम के समय दुबे पड़ाव अचलताल की तरफ समस्त प्रकार ऑटो/टेंपो/ई-रिक्शा/ छोटा चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand