कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई हैं। प्रियंका किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी वह जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की।
प्रियंका गांधी के दौरे की शुरुआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से होगी। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गईं हैं। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।
किसान न्याय रैली से प्रियंका गांधी बनारस की आठों सीटों के साथ पूर्वांचल की 164 विधानसभा सीटों पर जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश करेंगी। रैली के पहले प्रियंका अपनी धार्मिक सियासी यात्रा भी करेंगी, जिसके तहत सबसे पहले वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगी और उसके बाद मां कुष्मांडा के दर्शन कर आदिशक्ति का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद प्रियंका जगतपुर मैदान में जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगी।
y