गुरुवार को अवधूत मंडल आश्रम में प्रेसवार्ता करते हुए रूपेंद्र प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हिन्दू धर्म के लोगों को खतरा है। बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म के लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा है। धर्मांतरण बहुत गंभीर मुद्दा है। केरल में बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया गया है। कई इस्लामिक देशों की दृष्टि भारत पर बनी है। वो पेट्रो डॉलर के माध्यम से देश के लोगों का धर्मांतरण करने में लगे हुए हैं। कश्मीर में हाल ही में दो हिन्दू युवतियों के साथ दुष्कर्म और धर्मांतरण की घटना निंदनीय है। आरोप लगाया कि देश में पश्चिम के कई राज्यों में बड़ी संख्या में धर्मांतरण किया जा रहा है। इस पर रोक लगना जरूरी है। कहा कि कानून ही एकमात्र जरिया है, जिससे इस पर रोक लगाई जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand