वायरल ऑडियो में एक अज्ञात महिला ने दीक्षा और सेवा को लेकर कई दावे किए हैं। आश्रम ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि बिना पुष्टि के ऐसे ऑडियो-वीडियो साझा न करें।

Audio regarding service and initiation under Premanand Maharaj goes viral Keli Kunj Ashram give clarification

संत प्रेमानंद महाराज की सेवा और दीक्षा से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक अज्ञात महिला द्वारा कई भ्रामक दावे किए गए हैं। श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम प्रबंधन ने इसे फर्जी और महाराज की छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड्यंत्र बताया है।

वायरल ऑडियो में एक अज्ञात महिला की आवाज है। महिला दावा कर रही है कि उसने महाराज से शरणागत दीक्षा ली थी। ऑडियो के अनुसार, मदनटेर से केलिकुंज आश्रम आने के बाद व्यवस्थाओं में बदलाव आया। महिला का आरोप है कि दीक्षा के पांच महीने बाद हरियाणा की एक अन्य महिला ने उसे कुछ ऐसी बातें बताईं, जिससे उसे आघात पहुंचा। ऑडियो में सफेद और भगवा वस्त्रों की दीक्षा तथा सेवा को लेकर अप्रमाणित बातें कही जा रही हैं। 

आश्रम प्रबंधन ने इस मामले पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रबंधन का कहना है कि असामाजिक तत्व महाराज, उनके आश्रम और परिकर के खिलाफ भ्रामक सामग्री फैला रहे हैं। एआई और डिजिटल तकनीकों का दुरुपयोग कर फर्जी ऑडियो-वीडियो बनाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ठेस पहुंचाना है।

आश्रम प्रबंधन का कड़ा रुख
आश्रम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। कुछ अराजक तत्व संत प्रेमानंद महाराज की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वे अप्रमाणित और तथ्य-विकृत सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। प्रबंधन ने ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। केलिकुंज आश्रम प्रबंधन ने देश-विदेश के सभी भक्तों से अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे भ्रामक अफवाहों और अप्रमाणित आरोपों पर विश्वास न करें। संदिग्ध ऑडियो-वीडियो को बिना पुष्टि के साझा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand