हरिद्वार। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में नगर निगम हरिद्वार ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगरी वाइज रैंकिंग में नगर निगम ने 232 स्थानों की छलांग लगाते हुए पिछली बार के 363वें स्थान से इस बार 131वां स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर की रैंकिंग में हरिद्वार ने 20वें स्थान से सुधार करते हुए 11वां स्थान प्राप्त किया है।
धर्मनगरी हरिद्वार के लिए पिछले कई वर्षों से स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती रहा है। पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग काफी नीचे पहुंच गई थी। ऐसे में इस बार नगर निगम की ओर से किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

मेयर किरण जैसल ने इस उपलब्धि पर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित शहरवासियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छता के मामले में बेहतर बनाया जा सकता है।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि शहर को और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार बेहतर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand