बागेश्वर धाम से आज एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम आने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बात कही।उन्होंने महिलाओं को अकेले धाम न आने की सलाह दी।साथ ही सेवादारों पर आंख बंद करके भरोसा न करने की बात कही।उन्होंने धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की।इस बयान के बाद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा तेज हो गई है।बागेश्वर धाम में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।धाम प्रशासन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।भक्तों से भी यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।