वृंदावन में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पिता के साथ बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु की इस्काॅन मंदिर के गेट पर लगे कूलर में करंट से माैत हो गई। 
 

devotee from Madhya Pradesh died after being electrocuted by cooler installed at the ISKCON temple in Vrindava

वृंदावन में सोमवार को नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस्कॉन मंदिर के गेट के पास नगर निगम द्वारा लगाए गए शॉवर कूलर में करंट उतरने से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी 21 वर्षीय श्रद्धालु अभिज्ञान गुप्ता की मौत हो गई।

मृतक अपने पिता के साथ ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन करने आया था और अपने पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद युवक को तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने मानसून के दौरान बिजली उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश जताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand