अधिकमास में पड़ने वाली परमा एकादशी 11 जून को है या 12 जून को? जानें सही व्रत तिथि, एकादशी का महत्व, पारण समय और भगवान विष्णु की कृपा पाने का शुभ अवसर।

अधिकमास में आने वाली परमा एकादशी को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त करने वाला व्रत माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह एकादशी पापों का नाश करने, कष्टों से मुक्ति दिलाने और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने वाली मानी गई है। चूंकि परमा एकादशी तीन साल में एक बार अधिकमास के दौरान आती है, इसलिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस बार परमा एकादशी की तिथि को लेकर कई श्रद्धालुओं के मन में भ्रम बना हुआ है कि व्रत 11 जून 2026 को रखा जाए या 12 जून 2026 को। ऐसे में व्रत का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण समय जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं अधिकमास की अंतिम एकादशी परमा एकादशी की सही डेट और पूजा-विधि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

परमा एकादशी 2026 कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार परमा एकादशी का व्रत 11 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। एकादशी तिथि का आरंभ 10 जून की रात 12:57 बजे होगा और इसका समापन 11 जून की रात 10:36 बजे होगा। चूंकि 11 जून को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि विद्यमान रहेगी, इसलिए उदया तिथि के आधार पर इसी दिन परमा एकादशी व्रत करना शास्त्रसम्मत माना गया है।

Parama Ekadashi 2026 Date Check the Correct Date of Adhik Maas Most Important Ekadashi

परमा एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

  • व्रत तिथि: 11 जून 2026
  • उत्तम शुभ मुहूर्त: सुबह 5:23 बजे से 7:07 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:02 बजे से 4:42 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोपहर 12:21 बजे से 2:05 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand