हरिद्वार। हरिद्वार। श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के तहत आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि संतोषी व्यक्ति कभी दरिद्र नहीं होता। उन्होंने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि पत्नी सुशीला के कहने पर द्वारिकापुरी पहुंचे सुदामा का भगवान श्रीकृष्ण ने सम्मान किया और दो मुट्ठी चावल ग्रहण कर उन्हें अपार वैभव प्रदान किया। उन्होंने निष्काम भक्ति और संतोष का संदेश दिया। कथा में श्रद्धालुओं ने कृष्ण झांकियों व फूलों की होली का आनंद लिया। इस अवसर पर पंडित आदित्य जगूड़ी, पंडित सचिन पैन्यूली सहित अनेक भक्तों ने भागवत पूजन किया।