Raw Offerings Not Presented to Thakurji

वृंदावन। वर्षाें से ठाकुरजी को लगने वाला कच्चा भोजन शुक्रवार को आराध्य को निवेदित नहीं किया जा सका। जब इसकी जानकारी बेरीवाला परिवार को हुई तब पक्का भोग लगाया गया। भोग न लगने पर हाईपवार्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने सवाल खड़े किए हैं।

वहीं सेवाधिकारी का पक्ष है कि भोग बनाने वाले को पुलिस ने पकड़ लिया था, इसलिए ठाकुरजी का भोग नहीं लग पाया।मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दिनेश गोस्वामी ने मंदिर प्रबंधन से मामले में जानकारी की। सेवाधिकारी बालकृष्ण से पता लगा कि कच्चे प्रसाद को बनाने की जिम्मेदारी भानुगोस्वामी की है। उन्हें देर रात पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके बेटे पर ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करने का आरोप है। इस कारण वह भोग तैयार करने नहीं पहुंच पाए। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि वषों से बेरीवाला परिवार की ओर से भोग का राशन आता है। भोग सेवाधिकारी तैयार करते हैं। वह इस मामले को कमेटी के सामने रखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand